कदम के प्रयासों से एक ओर देहदान, मानवीय मूल्य हेतु नई पहल।

बिलासपुर । देहदान एक ऐसा संकल्प है जो मौत के बाद नयी इबारत लिखता है।बिलासपुर के 60 वर्षीय सुशील सगदेव ने दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन जाने से पहले वो ऐसा फैसला कर गए जो अब कई जिंदगियों को रास्ता दिखाएगा अब वे खुद एक किताब बनकर मेडिकल स्टूडेंट्स को पढ़ाएंगे।

बिलासपुर के सुशील सगदेव का पार्थिव शरीर सिम्स को सौंप दिया गया है सुशील सगदेव मूल रूप से नागपुर के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से बिलासपुर में निवासरत थे। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली।जानकारी के मुताबिक सुशील सगदेव उन्होंने जीवनकाल में ही देहदान का संकल्प लिया था।

निधन के बाद परिजनों ने उनकी इस अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनके पार्थिव देह को बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कालेज को सौंप दियाऐनाटोमी डिपार्टमेंट के डिन डॉक्टर मूर्ति ने जानकारी दी मेडिकल छात्र, यानी भविष्य के डॉक्टर, इन्हीं शरीरों से मानव शरीर की संरचना को समझते हैं।

सुशील भले ही इस दुनिया से चले गए हों लेकिन उनका लिया हुआ फैसला आने वाले समय में कई डॉक्टरों को बेहतर बनने की राह दिखाएगा।कम फाउंडेशन लगातार कई वर्षों से नेत्रदान व देहदान हेतु अभियान चला रहा है इसी कड़ी में देहदान के लिए स्वयं से परिवार आगे आ रहे हैं।

दरअसल, डॉक्टरों के लिए यह शरीर किसी किताब से कम नहीं होता जिसे कैडैवर कहा जाता है। सुशील सगदेव का यह निर्णय न सिर्फ एक मानवीय पहल है, बल्कि समाज को एक गहरा संदेश भी देता है, कि जीवन के बाद भी हम किसी के काम आ सकते हैं, और किसी डॉक्टर की पढ़ाई का हिस्सा बनकर अनगिनत जिंदगियां बचाने में योगदान दे सकते हैं।

इस नेक कार्य हेतु कदम फाउंडेशन के सुनील आडवाणी व जस्बा फाउंडेशन के संजय मतलानी, पहल संस्था से सतराम जेठमलानी, रेखा आहूजा,आर्ट ऑफ लिविंग राजकुमार अग्रवाल व डॉक्टर लव श्रीवास्तव डॉक्टर को श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

सेवा हेतु समपिर्त मंजू दीदी ने इसे एक बेहतर प्रयास बताया।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।