बिलासपुर के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, गर्दन कटे युवक को दिया नया जीवन* स्वास्तिक हॉस्पिटल की पहल हुई सफल।

बिलासपुर । 20 अप्रैल 2026 को अकलतरा, बिलासपुर निवासी 22 वर्षीय हर्ष कुमार राय के साथ एक भीषण हादसा हुआ।

बिलासपुर के पाली ब्लॉक में सफाई कार्य के दौरान छज्जे से गिरने पर युवक की गर्दन बाउंड्री वॉल की लोहे की तार व रॉड में फंसकर गहराई तक कट गई। घटना में कैरोटिड धमनी, थायरॉइड ग्रंथि व श्वास नली पूरी तरह कट गईं।

युवक को तुरंत स्वास्तिक हॉस्पिटल, तोरवा, बिलासपुर लाया गया। भर्ती के समय पल्स रेट 30, ऑक्सीजन लेवल 40% एवं ब्लड प्रेशर शून्य था। स्थिति अत्यंत नाजुक थी।अस्पताल की Reconstructive Surgery, Anesthesia व Critical Care टीम के डॉ. अभिषेक, डॉ. आकाश, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. विष्णु एवं डॉ. अविनाश ने तत्काल मोर्चा संभाला।

सीपीआर, वेंटिलेटर सपोर्ट व रक्त चढ़ाने के बाद रातभर चले जटिल ऑपरेशन में कटी हुई सभी नाड़ियों व नलियों को जोड़ा गया। सीटी स्कैन में चोट की गंभीरता की पुष्टि हुई थी।

लगभग 20 दिन तक युवक आईसीयू में कोमा जैसी स्थिति में रहा। निरंतर निगरानी व उपचार के बाद स्थिति में सुधार हुआ।

20-25 दिन के इलाज के उपरांत मरीज को पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में हर्ष कुमार राय सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व संपूर्ण टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “डॉक्टरों ने भगवान बनकर हमारे बेटे को नया जीवन दिया है।”

परिजनों ने हॉस्पिटल के मुख्य विशेषज्ञ एवं डायरेक्टर डॉ. अभिषेक मिश्रा का सादर आभार व्यक्त किया।विशेषज्ञों के अनुसार कैरोटिड धमनी व श्वास नली कटने के मामलों में बचने की संभावना 5% से भी कम होती है। बिलासपुर के डॉक्टरों की यह सफलता चिकित्सा जगत में एक मिसाल है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।