केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा भिलाई जी ई रोड शाखा में “डॉ अंबेडकर केनरा विद्या ज्योति छात्रवृत्ति सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया

रायपुर। केनरा बैंक अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के साथ समाज के उत्थान के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा भिलाई जी ई रोड शाखा में “डॉ अंबेडकर केनरा विद्या ज्योति छात्रवृत्ति सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस योजना के तहत बैंक द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति की पांचवीं से सातवीं और आठवीं से दसवीं की मेधावी छात्राओं को क्रमशः रुपए 3000 और रुपए 5000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम में भिलाई के आस पास के लगभग 80 छात्राओं ने भाग लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री रिकेश सेन, विधायक भिलाई और विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री प्रभा राव, टीआई भिलाई उपस्थित रहीं।

केनरा बैंक की ओर आदरणीय क्षेत्रीय प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक श्री एस के शुक्ला सर, मंडल प्रबंधक श्री राहुल वर्मा सर और भिलाई एवं दुर्ग क्षेत्र के शाखा प्रमुख भी उपस्थित रहे।क्षेत्रीय प्रमुख श्री एस के शुक्ला सर ने सभी छात्रों को अच्छी शिक्षा अर्जित करने के लिए प्रेरित किया और भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए उन्हें सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। मुख्य अतिथियों ने विभिन्न सरकारी स्कूलों की मेधावी एससी/एसटी छात्राओं के कल्याण हेतु इस योजना के कार्यान्वयन में केनरा बैंक के पहल की सराहना की और इस योजना को समाज में शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य नके लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।