सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की प्रस्तावना के रूप में, केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर पंजाब नेशनल बैंक में निवारक सतर्कता पर तीन महीने का अभियान (18 अगस्त 2025 – 17 नवंबर 2025) चलाया जा रहा है।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ । सतर्कता जागरूकता सप्ताह, भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में केंद्रीय सतर्कता आयोग की सहभागी सतर्कता पहलों में से एक है। यह एक जागरूकता निर्माण और प्रचार प्रसार उपाय है जिसका उद्देश्य सभी हितधारकों को एक साथ लाना है।

यह शासन और लोक प्रशासन में नैतिकता और पारदर्शिता की आवश्यकता के बारे में अधिक संवेदनशीलता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। आयोग सभी नागरिकों के सक्रिय समर्थन और भागीदारी से ईमानदारी को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार उन्मूलन का प्रयास करता है। हर साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह उस सप्ताह में मनाया जाता है जिस सप्ताह भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन पड़ता है।इस वर्ष, आयोग ने निर्णयानुसार सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025, 27 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर मनाया जा रहा है।दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय बिलासपुर में उप मंडल प्रमुख श्री दिव्य रंजन नायक द्वारा द्वारा सभी कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई गयी।

इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक श्री कमल किशोर झा, श्री राजेश कुमार, श्री विनय देमता सहित कार्यालय के सभी कर्मचारियो ने भाग लिया। इसी कडी में आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को मंडल कार्यालय बिलासपुर में उप मंडल प्रमुख श्री दिव्य रंजन नायक के नेतृत्व भ्रष्टाचार रोकने हेतु मानव श्रृंखला एवं वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमे मुख्य प्रबंधक श्री कमल किशोर झा, श्री राजेश कुमार, श्री विनय देमता सहित कार्यालय के सभी कर्मचारियो ने भाग लिया। उप मंडल प्रमुख श्री दिव्य रंजन नायक ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह हमें यह स्मरण कराता है कि भ्रष्टाचार से लड़ना केवल सरकार या संगठनों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा भूमिका है। जब प्रत्येक व्यक्ति सतर्क और सजग रहेगा, तभी एक न्यायसंगत, पारदर्शी और सशक्त भारत का निर्माण संभव होगा।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले CAIT एवं अन्य व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल, व्यापारियों पर अतिरिक्त MDR को लेकर रखी चिंताएँ देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स…

    Read more

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर इकाई, ‘भारत बैग हाउस’ के संचालकों और स्थानीय व्यापारी बंधुओं की आज बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) के साथ एक अत्यंत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।